5/28/2020

Ramdev Baba Yoga, keep you Fit

Ramdev Baba Yoga, keep you Fit

करोना काल में इम्युनिटी बढाने के लिए देखें, Ramdev Baba Yoga, daily with India Tv 

Beginners  निरोग रहने के लिए रोज सुबह जरूर करे Ramdev Baba  ka Yoga रहे;

जीवनोत्कर्ष प्रेरणा 





जीवनोत्कर्ष प्रेरणा के माध्यम से हम लगातार आपको नये नये अपडेट देते रहेंगे ताकि आप भी आसानी से बहुत कठिन दिखने वाले योगासनों को सरलता के सांथ कैसे अपने दैनिक जीवन मे अपना सकते हैं.  

Labels: , ,

5/25/2020

ईश्वर की लीला, में ही Inspiration है जो जीवनोत्कर्ष प्रेरणा का आधार है।

ईश्वर की लीला, में ही Inspiration है जो जीवनोत्कर्ष प्रेरणा, Life Inspiration का आधार है।



परमात्मा, जिसने ये श्रृष्टी रची सम्भवतः उसे ये एहसास रहा होगा कि जब इस धरती का एक प्राणी प्रकाण्ङ़ पंङ़ित रावण अपने मद व अहंकार में चूर होकर इस श्रृष्टी को हङ़पने की चाह में महादेव को प्रसन्न करने के लिए अपने शीश तक काट काट कर भोलेनाथ को अर्पित कर सकता है तो न जाने मनुष्य कहाँ तक गिरेगा इसलिए ईश्वर ने सामान्य जीवन में तीन ऐसी कंण्ङिसन लगा दी 

1:- अनाज में कीङ़े पैदा कर दिए, ताकि लोग सोने चांन्दी की तरह इसे इकट्ठा न कर सकें।

2:- मृत्यु के पश्चात शरीर से दुर्गन्ध उत्पन्न कर दी नही तो लोग अपने प्रियजनों की मोह ममता वश अन्तयेष्टि ही नहीं करते।

3:- जीवन में आये बङे से बङे संकट और अनहोनी के सांथ रोना और समय के सांथ भूलना दिया, ताकि जीवन में सदा के लिए अंन्धकार व निराशा घर ना कर सके व मनुष्य पुनः एक बार फिर से कर्मपथ में अग्रसारित हो सके।

अतः माया तो माया है; प्राणि को चाहिए कि वह तटस्थ भाव से कर्म करते हुए ईश्वर को अपना सर्वश्व अर्पित करते हुए बंन्धन मुक्त होने के लिए प्रयासरत रहे।

धन्यवाद

नोट:- आपकी टिप्पणी का आकांक्षी

Labels:

5/23/2020

27 साल के मोहित बघेल (Mohit Baghel) का निधन


 महज 27 साल के मोहित बघेल (Mohit Baghel), जिन्हें आपने टी वी शो 'छोटे मियां' से अपने करियर की शुरुआत की थी, मोहित का आज कैंसर नामक असाध्य रोग  से निधन हो गया है.

"रह रह कर आज इस वक़्त ये गंभीर मेसेज बरबस झकझोर रहा है" 


कुछ रह तो नहीं गया ?

तीन महीने के 
बच्चे को दाई के पास 
रखकर जॉब पर 
जाने वाली माँ को 
दाई ने पूछा... 
"कुछ रह तो 
नहीं गया...? 
पर्स, चाबी 
सब ले लिया ना...?"

अब वो 
कैसे हाँ कहे...
पैसे के पीछे 
भागते भागते... 
सब कुछ पाने की 
ख्वाईश में 
वो जिसके लिये 
सब कुछ कर रही है,
वह ही रह गया है...!

😑 
शादी में 
दुल्हन को बिदा 
करते ही शादी का 
हॉल खाली करते 
हुए दुल्हन की 
बुआ ने पूछा... 
"भैया, कुछ रह 
तो नहीं गया ना...? 
चेक करो ठीक से...!"

बाप चेक करने 
गया तो दुल्हन के 
रूम में कुछ फूल 
सूखे पड़े थे।
सब कुछ तो 
पीछे रह गया...
25 साल जो नाम 
लेकर जिसको 
आवाज देता था 
लाड़ से...
वो नाम पीछे 
रह गया और 
उस नाम के आगे 
गर्व से जो नाम 
लगाता था, 
वो नाम भी पीछे 
रह गया अब...

"भैया, देखा...?
 कुछ पीछे तो नहीं रह गया ?"

बुआ के इस 
सवाल पर आँखों 
में आये आंसू 
छुपाते बाप जुबाँ 
से तो नहीं बोला.... 
पर दिल में 
एक ही आवाज थी... 
सब कुछ तो यहीं रह गया...!

😑 
बड़ी तमन्नाओं 
के साथ बेटे को 
पढ़ाई के लिए 
विदेश भेजा था 
और वह पढ़कर 
वहीं सैटल हो गया...

पौत्र जन्म पर 
बमुश्किल 3 माह 
का वीजा मिला था 
और चलते वक्त 
बेटे ने प्रश्न किया... 
"सब कुछ चेक
कर लिया ना...? 
कुछ रह तो 
नहीं गया...?"
क्या जबाब देते कि... 
अब छूटने को 
बचा ही क्या है...!

😑 
सेवानिवृत्ति की शाम 
पी.ए. ने याद दिलाया... 
"चेक कर लें सर...! 
कुछ रह तो नहीं गया...? "

थोड़ा रूका 
और सोचा कि 
पूरी जिन्दगी तो 
यहीं आने-जाने में 
बीत गई...
अब और क्या रह गया होगा...?

😑
श्मशान से 
लौटते वक्त बेटे ने 
एक बार फिर से 
गर्दन घुमाई
एक बार पीछे 
देखने के लिए...
पिता की चिता की 
सुलगती आग देखकर 
मन भर आया...

भागते हुए गया 
पिता के चेहरे की 
झलक तलाशने की 
असफल कोशिश की 
और वापिस लौट आया।

दोस्त ने पूछा... 
"कुछ रह गया था क्या...?"

भरी आँखों से बोला...
नहीं कुछ भी नहीं रहा अब...
और जो कुछ भी रह गया है...
वह सदा मेरे साथ रहेगा...!

😑 
एक बार 
समय निकालकर 
सोचें, शायद... 
पुराना समय 
याद आ जाए, 
आंखें भर आएं 
और... 
आज को जी भर जीने का
मकसद मिल जाए...!

सभी दोस्तों से 
ये ही बोलना 
चाहता हूँ...

यारों क्या पता कब
इस जीवन की शाम हो जाये...!

इससे पहले कि
ऐसा हो सब को 
गले लगा लो, 
दो प्यार भरी 
बातें कर लो...

ताकि कुछ छूट न जाये...!!!🙏😌


"सा-आभार व्हाट्स-अप वाल"